युवक की दिनदहाड़े हत्या, 2 लोगों ने सिर पर कुल्हाड़ी से किए कई वार, दोनों फरार

Must Read

Young man murdered in broad daylight, 2 people attacked him with an ax on his head, both absconding

सक्ती में बुधवार को एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। 2 लोगों ने युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई है। खून से लथपथ उसकी लाश मिली है। जिसके बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नावापारा कलां निवासी रामसिंह कंवर (35 वर्ष) सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से सरपंच के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे दो युवकों ने उसे रोका और गाली गलौज करते हुए जमकर विवाद किया। इसके बाद उसे पीटा। फिर हत्या की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाश की और एक आरोपी लखन यादव को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This