रामनवमी की पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

Must Read

रामनवमी की पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

राम नवमी इस वर्ष बृहस्पतिवार, 30 मार्च को मनाई जा रही है। इस दिन प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है । रामनवमी एवं चैत्र नवरात्रि का नौंवा दिन एक ही दिन होता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक, प्रभु श्री राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए इस दिन को हर साल प्रभु श्री राम के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्रभु श्री राम का जन्म मध्याह्न काल के चलते हुआ था जो हिंदू दिवस के मध्य में है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, छह घटियों (लगभग 2 घंटे और 24 मिनट) तक चलने वाला मध्याह्न रामनवमी पूजा अनुष्ठान करने का सबसे शुभ समय होता है।

नवमी 2023 पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि…

इस वर्ष राम नवमी का पर्व बृहस्पतिवार, 30 मार्च, 2023 को मनाया जाएगा। रामनवमी मध्याह्न मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 11 मिनट से आरम्भ होकर दोपहर 01 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगा।

रामनवमी तिथि: 30 मार्च (गुरुवार):-
राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त: सुबह 11:11 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक
राम नवमी 2023 शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2023 Shubh Muhurat)
राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त – 12:26 दोपहर
नवमी तिथि प्रारम्भ – 29 मार्च को रात्रि 09:07 बजे
नवमी तिथि समाप्त – 30 मार्च को रात 11:30 बजे

राम नवमी पूजा विधि:-

* रामनवमी के दिन भक्त जल्दी उठकर स्नान करें।
* तत्पश्चात, पूजा कक्ष की सफाई करें।
* पूजा कक्ष में प्रभु श्री राम की एक प्रतिमा या फ्रेम रखें।
* भगवान को भोग में मिठाई का प्रसाद, फल लगाएं।
* अब आरती की थाल को अक्षत, चंदन एवं अगरबत्ती से सजाएं।
* मुहूर्त में रामायण या अन्य पवित्र ग्रंथों का पाठ करें तथा प्रभु श्री राम की आरती करें।
* प्रभु श्री राम के साथ माता सीता, लक्षमण और राम भक्त हनुमान जी की भी पूजा अवश्य करें।
* अंत में प्रभु श्री राम से अपनी मनोकामना पूरी करने की विनती करें।

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This