PF Interest Rate Hike: EPFO ने बढ़ाई PF ब्याज दर, 6 करोड़ खाताधारकों को बड़ा तोहफा

Must Read

PF Interest Rate Hike: EPFO increased PF interest rate, big gift to 6 crore account holders

EPFO ने अपने छह करोड़ खाताधारकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। EPF में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज दर में EPFO ने इजाफा किया है। वित्त वर्ष 2022-23 में अब पीएफ अकाउंट होल्डर को 8.15 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

EPFO ने मार्च में 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज घटाकर 8.1 फीसदी किया था। EPFO पीएफ अकाउंट होल्डर के खाते में जमा राशि को कई जगहों पर निवेश करता है। इस निवेश से होने वाली कमाई का एक हिस्सा ब्याज के रूप में खाताधारकों को दिया जाता है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के न्यासी केंद्रीय बोर्ड (CBT) ने बैठक में ब्याज दर में इजाफा करने का फैसला लिया है। CBT ईपीएफओ की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है और केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव इसके प्रमुख हैं। इस ब्याज दर की बढ़ोतरी से लगभग छह करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा, जिनमें से 72.73 लाख वित्त वर्ष 22 में पेंशनभोगी थे।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This