मनोकामना पूरी होने पर भगवान शिव के मंदिर में 19 तोले का सोने का मुकुट अर्पित किया
गुजरात की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने इस्लाम धर्म छोड़ सनातन धर्म को अपनाया है। इतना ही नहीं महिला ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर भगवान शिव के मंदिर में 19 तोले का सोने का मुकुट अर्पित किया है। यह महिला डॉक्टर वर्तमान में अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने पहले इस्लाम और सनातन धर्म का अध्ययन किया।
इसके बाद उन्होंने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म को अपनाने का फैसला किया और एक साल पहले वो सनातनी हो गईं। अमेरिका में रहकर डॉक्टरी करने वाली महिला ने यूपी के डासना में शिव शक्ति धाम मंदिर में करीब 12 लाख रुपए की कीमत का 19 तोले का शुद्ध सोने का मुकुट भगवान शिव को भेंट किया। साथ ही उन्होंने लाखों रुपए व अन्य श्रंगार के सामान भी मंदिर में अर्पित किया।