CRPF के परेड में शामिल होने महिला बाईकर्स पहुंची छत्तीसगढ़

Must Read

Women bikers reach Chhattisgarh to participate in CRPF parade

सीआरपीएफ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से निकली महिला बाइकर्स छत्‍तीसगढ़ पहुंच चुकी हैं। सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स छत्‍तीसगढ़ के राजनांंदगांव पहुंच गई हैं। थोड़ी देर में महिला बाइकर्स रायपुर पहुंचेंगी।

महिला बाइकर्स के रायपुर के आरंग में पहुंचने के बाद फ्लैग आफ होगा। इसके बाद पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ के आतिथ्‍य में एक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में महिला बाइकर्स के अलावा आसपास की महिलाएं भी शामिल होंगी, जिसमें महिला सशक्‍तीकरण का संदेश दिया जाएगा

इस कार्यक्रम के लिए सीआरपीएफ की 75 महिला बाइकर्स का एक दल बीते 9 मार्च को दिल्‍ली से बस्‍तर के लिए रवाना हुआ है। यह दल आज रायपुर पहुंचेगा। रायपुर के टाटीबंध से तेलीबांधा होते हुए यह दल आरंग की ओर रवाना हो जाएगा। महिला बाइकर्स का दल आज रात आरंग में ठहरेगा। दूसरे दिन सुबह 9.30 बजेइस दल में 50 बुलेट पर 75 महिला बाइकर्स हैं। इस दल का नेतत्‍व सीमा नाग कर रही हैं। महिला बाइकर्स 1848 किमी की राइडिंग कर जगदलपुर पहुंचेंगी व स्थापना दिवस परेड में भी शामिल होंगी। आरंग के सीआरपीएफ कैंप में इनके स्वागत में कार्यक्रम रखा गया है। कोंडागांव के लिए रवाना होगा।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This