हिंदू नव वर्ष पर मातृशक्ति ने निकली स्कूटी रैली, देखे VIDEO

Must Read

Matrushakti took out scooty rally on Hindu New Year

जगदलपुर शहर में पहली बार श्रीराम का पंडाल बना कर श्री राम लक्ष्मण सीता माता साथी हनुमान की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान नौ दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किये जायेंगे। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां दंतेश्वरी के मंदिरों में भक्तों का लगा रहा तांता साथी इस दौरान भगवान श्री राम के पंडाल में भी लोग भगवान के दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंचने लगे।

हिंदू नव वर्ष पर बुधवार को मातृ शक्ति की ओर से मुख्यालय में जन जागरण स्कूटी रैली निकाली गई। रैली में नारी शक्ति ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस वर्ष राम भक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। इस दौरान राम भक्तों में जोश भरने के लिए मातृ शक्ति ने शहर के चौराहा स्थित माँ दन्तेशवरी मंदिर से स्कूटी रैली का शुभारंभ किया।

रैली में युवतियां भगवा वस्त्र, सिर पर भगवा पगड़ी और हाथों में ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारे लगा रही थीं। डीजे, ढोल, नगाड़े की धुन पर युवतियां जमकर थिरकतीं रहीं। रैली माँ दन्तेशवरी मंदिर से प्रारंभ होकर, शहर के मुख्य चौक चौहारों से होते हुए माँ दन्तेशवरी मंदिर में पहुँच कर संपन्न हुई।

संवाददाता धीरज मेहरा

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This