देश की राजधानी में बजट पेश के लिए गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, स्थानीय निकायों को 8.241 करोड़ की आर्थिक मदद

Must Read

देश की राजधानी में बजट पेश के लिए गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, स्थानीय निकायों को 8.241 करोड़ की आर्थिक मदद

दिल्ली विधानसभा में राज्य का 9वां बजट पेश कर रही है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के बजट को मंजूरी दे दी थी।वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने स्पीच की शुरुआत में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भगवान राम बताया। उन्होंने कहा, “मनीष सिसोदिया बजट पेश करते तो ज्यादा खुशी होती। जब भगवान श्री राम वनवास गए थे, तब भरत ने सिंहासन पर उनकी खड़ाऊ रखकर राज किया था। वैसे ही मैं काम करूंगा। अगला बजट मनीष सिसोदिया ही पेश करेंगे।”

* स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस साल के अंत तक 1600 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली को मिलेंगी।
* 2 साल के भीतर दिल्ली के तीनों गार्बेज डम्पिंग ग्रांउड साफ कर दिए जाएंगे। दिसंबर 2023 तक ओखला लैंडफिल, मार्च 2024 तक भलस्वा लैंडफिल और दिसंबर 2024 तक गाजीपुर लैंडफिल साफ हो जाएगा। इसके लिए MCD को 850 करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा।
* यमुना साफ करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की क्षमता बढ़ाई जाएगी। सभी कॉलोनियों को सीवर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
* इस साल 26 नए फ्लाईओवर, अंडरपास और ब्रिज बनाएंगे। मौजूदा 57 बस डिपो का इलेक्ट्रिफिकेशन करेंगे।
* दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 14% बढ़ी है। 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 3 लाख 91 हजार थी जो 2022-23 में बढ़कर 4,44,768 हो गई।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This