अनियंत्रित वाहन खाई में जा गिरी, दो घायल
उत्तराखंड के यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें पिकअप खाई पर जा गिरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप विकासनगर से यमुनोत्री हाईवे से होते हुए किसाला गांव से सामान ला रहा था तभी गांव के पास ही अचानक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वह खाई पर जा गिरी हादसे में वाहन चालक वह एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।