स्लीप डे स्पेशल गिफ्ट, सोने के लिए कंपनी ने दी कर्मचारियों को छुट्टी

Must Read

स्लीप डे स्पेशल गिफ्ट, सोने के लिए कंपनी ने दी कर्मचारियों को छुट्टी

बेंगलुरु की एक कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को घर पर सोने के लिए छुट्टी दे दी है। खास बात यह कि उनका वेतन भी नहीं कटेगा। दरअसल, 17 मार्च को पूरी दुनिया वर्ल्ड स्लीप डे (World Sleep Day) माना रही है। इसी के तहत बैंगलोर बेस्ड स्टार्ट-अप वेकफिट सॉल्यूशंस ने अपने कर्मचारियों को पूरी तरह आराम करने के लिए छुट्टी की घोषणा की है। इसको लेकर कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को बकाएदा एक ईमेल भेजा है।

कंपनी के इस ईमेल का शीर्षक सरप्राइज हॉलिडे: अनाउंसिंग द गिफ्ट ऑफ स्लीप”था। उसके बाद कंपनी ने इस ईमेल को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट लिंक्डइन पर अपलोड किया। वहीं, ईमेल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर पोस्ट किए गए हैं। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ईमेल का कहा कि वर्ल्ड स्लीप डे के उपलक्ष्य में, सभी वेकफिट कर्मचारियों को 17 मार्च, 2023 को आराम का एक दिन दिया गया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This