जिले के आयुष केन्द्रों में सियान जतन के तहत प्रत्येक गुरुवार को ओपीडी तथा पंचकर्म की दी जा रही सेवाएं

Must Read

जिले के आयुष केन्द्रों में सियान जतन के तहत प्रत्येक गुरुवार को ओपीडी तथा पंचकर्म की दी जा रही सेवाएं

अब तक 7200 वृद्धजनो को सियान जतन के तहत दी गई चिकित्सा सुविधा

सूरजपुर- संचालक आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर पी दयानंद एवं कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशानुसार व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. केडी मिश्रा के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले में संचालित आयुष केन्द्रों में प्रत्येक गुरुवार को सियान जतन के तहत वृद्धावस्था में उत्पन्न होने वाली शारीरिक, मानसिक समस्याओं की चिकित्सा हेतु विशेष ओ पी डी तथा पंचकर्म की सेवाएं दी जा रही हैं। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. एस के त्रिपाठी ने बताया कि मई 2020 से फरवरी 2023 तक कुल 7200 वृद्धजनो की चिकित्सा सियान जतन के तहत की गई है। प्रत्येक गुरुवार को सियान में विशेष ओपीडी पंचकर्म , नाड़ी स्वेदन, कटी बस्ती, पत्र पिंड स्वेद, शिरोधारा, योग, आहार विहार की जानकारी दी जाती है ।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This