अवारा कुत्तों ने ली मासूम बच्चों की जान, दो सगे भाइयों को दो दिन में नोच-नोच कर मार डाला

Must Read

अवारा कुत्तों ने ली मासूम बच्चों की जान, दो सगे भाइयों को दो दिन में नोच-नोच कर मार डाला

देश की राजधानी दिल्ली में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई हैं। वसंतकुंज इलाके में 8 से 10 आवारा कुत्तों ने दो सगे मासूम भाईयों को दो दिन में नोंच-नोंचकर मार डाला। आवारा कुत्तों ने बड़े भाई आनंद(7) पर शुक्रवार को हमला कर दिया और उसे नोंच-नोंच कर मौके पर ही मार डाला।

दूसरे भाई आदित्य(5) पर कुत्तों ने रविवार सुबह हमला कर दिया। पास में मौजूद आदित्य के चचेरे भाई चंदन व वहां गश्त कर रहे दिल्ली पुलिस के एसआई महेंद्र ने उसे कुत्तों से  छुड़ाया। दोनों ने उसे स्पाइनल इंजुरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों भाईयों के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। दोनों भाईयों के शरीर पर कुत्तों के नोंचने के काफी निशान पाए गए हैं। दूसरी तरफ कुत्तों के आतंक से सिंधी कैंप व आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। पुलिस अन्य कोणों से भी जांच कर रही है।

वसंत कुंज इलाके में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों की लावारिस कुत्तों के हमले से मौत की वजह पर सवाल उठाए। किसी ने कहा कि इतने दिनों से यहां रह रहे हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार, एक ही घर के दो बच्चों को कैसे कुत्तों ने निशाना बनाया। जिस वक्त आदित्य शौच के लिए जा रहा था, वहां से लौटने के दौरान कुत्ते या बच्चे की चीखने की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी, जबकि बस्ती से महज 100 मीटर की दूरी पर ही रंगपुरी की पहाड़ी का जंगल है। वहीं, घटना के बाद से पूरी बस्ती के लोग इतने खौफजदा हैं कि जंगल की तरफ जाने की कोई हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पत्थर-मिट्टी और आसपास खून के धब्बों सहित जंगल के हर कोने को खंगाल रही है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This