इस मशहूर रैपर का निधन, स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान गिरे

Must Read

Rapper Costa Tich passed away, fell during a performance on stage

दक्षिण अफ्रीका के रैपर और म्यूजिशियन कोस्टा टिच जोहान्सबर्ग में एक संगीत समारोह में प्रस्तुति देने के दौरान गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। महज 27 साल के कोस्टा टिच के इस तरह दुनिया छोड़कर जाने से हर कोई स्तब्ध है। इनका निधन दक्षिण अफ्रीकी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है।

रैपर का असली नाम कोस्टा त्सो बायोग्लू था जिन्हें लोग कोस्टा टिच कहते थे। ये घटना उस वक़्त की है जब जोहान्सबर्ग में हुए अल्ट्रा म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान कोस्टा परफॉर्म कर रहे थे। उसी दौरान अचानक वह स्टेज पर गिरे और उनकी मौत हो गई। हालांकि उनके निधन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कलाकारों, संगीत नेटवर्क और राजनेताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीकी संसद के सदस्य जूलियस सेलो मलेमा भी शामिल हैं।

कोस्टा टिच के निधन खबर पर उनके फैंस और दोस्तों को यकीन ही नहीं आ रहा। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि परफॉर्म करते-करते कैसे कोस्टा टिच स्टेज पर ही गिर पड़े। गिरने के बाद वह खुद को संभालते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर बेहोश होकर गिर जाते हैं। लोग उनकी तरफ तेजी से भगते हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This