युवा जागृति संघठन द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई सांसद ज्योत्सना महंत

Must Read

MP Jyotsna Mahant participated in the program organized by Yuva Jagruti Sangathan on the occasion of Women’s Day

कोरबा/बालको नगर। हर इंसान के दिल मे बचपन होना चाहिए। जब भी हमे समय मिले तो खेल में हिस्सा लेना चाहिए। आज जिन महिलाओं ने विभिन्न खेल में हिस्सा लिया है उन्हें बहुत बधाई। उक्त बातें सांसदज्योत्सना चरणदास महंत ने युवा जागृति संघठन द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में बालको के मंगलम ट्रीट में आयोजित कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि महिलाओं के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्हें घर सम्हालने के साथ साथ बाहर का काम भी देखना पड़ता है। महिलाओं का दिन हर दिन होता है। महिलाएं परिवार की धुरी होती है। इस पीढ़ी में महिलाएं आगे बढ़ रही है। महिलाओ का आगे रखना हमारी सरकार का लक्ष्य है।

उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में युथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रूबी तिवारी व विकास डालमिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों ने मोम बत्ती जलाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विजयी महिला प्रतियोगी को सांसद जी के द्वारा पुरस्कार दिया गया।

म्यूजिकल जोड़ी बनाओ प्रतियोगिता में प्रमिला मानिकपुरी धनेसवरी पांडेय , रूबी तिवारी , सीमा चन्द्रा, कुर्सी दौड़ में हेमदास , रेणुजी, शशिलता, बैलून शकुंतला साहू, संध्या भारद्वाज, कृष्णा राठौर, मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में सशी, बबली, कृतिका विजयी रही। इस अवसर पर प्रेमलता डालमिया, अर्चना उपाध्याय, उषा तिवारी, सपना चौहान, गीता गबेल, क्रांति सोनी, ममता अग्रवाल, मन्तोषी महंत, कीर्तन बरेठ, अंजनि शर्मा, पुष्पा पात्रे, सुनीता तिग्गा, कृपाराम साहू, सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This