केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेवर टुडू का बस्तर प्रवास,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

Must Read

केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेवर टुडू का बस्तर प्रवास,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

 लोकसभा प्रवास योजना के तहत तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगे केन्द्रीय राज्यमंत्री

जगदलपुर केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेवर टुडू केन्द्र की लोकसभा प्रवास योजना के तहत तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर आज रेल मार्ग द्वारा हीराखंड एक्सप्रेस से जगदलपुर पहुंचे | रेल्वे स्टेशन में केन्द्रीय राज्यमंत्री  टुडू का भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया | केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेवर टूडू दोपहर बाद दक्षिण बस्तर के लिये रवाना हो गये, जहाँ वे दंतेवाड़ा व सुकमा जिले में कार्यक्रमों में शामिल होंगे |

केन्द्रीय राज्यमंत्री  टूडू का एक वर्ष के अंदर यह दूसरा बस्तर प्रवास है | पिछले वर्ष जुलाई माह में भी तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे थे | केन्द्रीय स्तर के मंत्रियों का सतत बस्तर प्रवास महत्वपूर्ण माना जा रहा है |

रेलवे स्टेशन में आत्मीय स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरणदेव,डा. सुभाऊ कश्यप,श्रीनिवास राव मद्दी, शिवनारायण पाण्डेय,मनीराम कश्यप, रामाश्रय सिंह,नरसिंह राव, बाबुल नाग,संजय पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी, सुरेश गुप्ता,संग्राम सिंह राणा,अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, बी जयराम, राकेश तिवारी,राजेश दास,लक्ष्मी कश्यप,पंकज आचार्य,लक्ष्मण झा,आनंद झा, रौशन झा, शेखर शर्मा, अभिषेक तिवारी,अनिमेष चौहान,सतीश बाजपेयी, प्रेम यादव आदि भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे |

Latest News

शाम को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, सुबह होते ही मौके पर पहुंच गए तहसीलदार, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

बिलासपुर। तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर...

More Articles Like This