होली मनाने का सबसे अनोखा रिवाज़, नए दामाद को गधे पर बिठाकर निकाला जुलूस

Must Read

होली मनाने का सबसे अनोखा रिवाज़, नए दामाद को गधे पर बिठाकर निकाला जुलूस

महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में बेहद अनोखी तरीके से होली मनाई जाती है। इस गांव में होली के दिन दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाया जाता है। इस परंपरा का पालन यहां के लोग सालों से करते आ रहे हैं। होली के दिन लोगों ने गांव के सबसे नए दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाने की पंरपरा है। दामाद को उसकी पसंद के कपड़े पहनाए जाते हैं।

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस गाव में अनोखी पंरपरा का पालन 90 साल से किया जा रहा है। गांव में होली के दिन लोग अपने सबसे नए दामाद को घर आने का निमंत्रण देते हैं। बीड की केज तहसील के विडा गांव में इस अनोखी पंरपरा का पालन किया जाता है। दामाद को गधे की सवारी करते हुए देखने के लिए आसपास और दूरदराज के लोग आते हैं।

गांव में होली से पहले सबसे नए दामाद की खोजी की जाती है जिसकी नई-नई शादी हुई हो। इस काम में तीन से चार दिन लग जाता है। यह अनोखी परंपरा का पालन गांव के दामाद के साथ किया जाता है। होली के दिन दामाद को गधे पर बैठाकर रंग लगाया जाता है और फिर सैर कराया जाता है। इसके अलावा लोग दामाद को गिफ्ट भी देते हैं।

कहा जाता है कि करीब 90 साल पहले बीड जिले के विडा येवता गांव में एक देशमुख परिवार रहता था। इस परिवार के दामाद ने होली के दिन रंग लगवाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसके ससुर ने रंग लगाने के लिए मनाया। इसके बाद उन्होंने फूलों से सजा एक गधा मंगवाया और उस पर दामाद को बैठाकर पूरे गांव में घूमाया। तब से ही यह परंपरा चली आ रही है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This