कलेक्टर ने जिले वासियों को होली की दी बधाई व शुभकामनाएं

Must Read

कलेक्टर  ने जिले वासियों को होली की दी बधाई व शुभकामनाएं

सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण, वातावरण में मनाएं होली-कलेक्टर

सूरजपुर- कलेक्टर इफ्फत आरा ने जिले वासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। कलेक्टर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह रंगों, खुशियों और मेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बाटने का है। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर होली मनाने की अपील की है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This