Virat Kohli arrived to visit Mahakal temple, wife Anushka Sharma was also present, watch video
Virat Kohli arrived to visit Mahakal temple : भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली आज अपनी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया तीसरा मुकाबला इंदौर में हुआ था। 3 दिन में ही मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने अपनी पत्नी के साथ इंदौर से 40 किलोमीटर दूर उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों ने मंदिर के आरती में भी भाग लिया। विराट और अनुष्का पूरी तरह से ट्रेडिशनल ड्रेस में दिख रहे थे। विराट कोहली धोती माला और रुद्राक्ष पहनकर मंदिर के दरबार पर बैठे थे और ध्यान लगाए हुए थे।
Virat Kohli and Anushka Sharma at Mahakal temple, Ujjain🧡pic.twitter.com/3GUMc0EXDd
— Mufaddal Vohra (@mufaddel_vohra) March 4, 2023
विराट और अनुष्का दोनों ही महाकाल मंदिर में रुद्राभिषेक भी किए। इससे पहले इसी साल के शुरुआत में विराट कोहली वृंदावन के मंदिर भी पहुंचे थे और वहां 2 दिन बिताया था।
Virat Kohli & Anushka Sharma offered prayers to Lord Shiva.pic.twitter.com/qmOcnt1qy4
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 4, 2023