अज्ञात हमलावरों ने भाजयुमो कार्यकर्ता पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Must Read

Unknown assailants fatally attacked BJYM worker, hospitalized

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मंगलवार को भाजयुमो कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हो गया। सलका के जंगल में अज्ञात हमलावरों ने भाजयुमो कार्यकर्ता पर ये जानलेवा हमला किया है।

बताया जा रहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता BJP किसान मोर्चा के कार्यक्रम से लौट रहा था। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान सलका के जंगल में उन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ ही देर में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव घायल कार्यकर्ता से मिलने अस्पताल जाएंगे।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This