बालाघाट: सियासी गलियारे से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल पूर्व कांग्रेस विधायक भागवत भाऊ नागपुरे का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।
बता दें कि भागवत भाऊ नागपुरे साल 2003 में लांजी विधानसभा से विधायक चुने गए थे। भागवत भाऊ नागपुरे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और आज उनका निधन हो गया। भागवत भाऊ नागपुरे का अंतिम संस्कार गृहग्राम बापडी़ में दोपहर 2 बजे किया जाएगा।