भारत के पास है वर्ल्ड को लीड करने का विज़न, बिल गेट्स ने ब्लॉग के जरिए की इंडिया की तारीफ

Must Read

भारत के पास है वर्ल्ड को लीड करने का विज़न, बिल गेट्स ने ब्लॉग के जरिए की इंडिया की तारीफ

माइक्रोसॉफ्ट के कोफाउंडर और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स ने भारत की तरक्की के कसीदे पढ़े हैं। बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग “गेट्स नोट्स” में कहा कि भारत भविष्य के लिए आशा देता है और साबित करता है कि देश बड़ी समस्याओं को एक बार में हल कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया कई संकटों का सामना कर रही है, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बिल गेट्स ने भारत के लिए लिखा है कि एक देश के तौर पर इंडिया भविष्य की उम्मीद देता है। इंडिया के पास इनोवेशन के एरिया में वर्ल्ड को लीड करने वाला विजन है, जो यह तय करता है कि जरूरत के हिसाब से समस्याओं का समाधान उसके लाखों नागरिकों तक पहुंच सके। भारत ने साबित कर दिया है कि वह बड़ी चुनौतियों से एक बार में निपट सकता है। भारत ने पोलियो का उन्मूलन किया, HIV ट्रांसमिशन को कम किया, गरीबी को कम किया, शिशु मृत्यु दर में कटौती की और स्वच्छता और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बढ़ाई।

भारत सही विजन के साथ दुनिया बड़ी से बड़ी समस्याओं से एक साथ निपट सकता है । ग्लोबल लेवल पर हेल्थ इनएक्वैलिटी यानी स्वास्थ असमानता को कम किया जा सकता है, लेकिन यह समस्या जलवायु परिवर्तन से भी जुड़ी हुई है। जो समुदाय जितना ज्यादा गरीब होता है, जलवायु परिवर्तन का उस पर उतना ही असर भी पड़ता है। मुझे यह विश्वास है कि ऐसे वक्त में जब दुनिया एक साथ कई सारी समस्याओं का सामना कर रही है, तो हम बहुत सारी बड़ी समस्याओं से एक साथ निपट सकते हैं। भारत में जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या है, लेकिन भारत ने हेल्थ सेक्टर में बेहतर काम किया है। भारत ने हेल्थ सेक्टर में काफी ज्यादा काम किया है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This