कलेक्टर ने गौठान के बेहतर संचालन के लिए महिला समूहों की तारीफ, किसान सम्मेलन में विधायक भी हुए शामिल

Must Read

कलेक्टर ने गौठान के बेहतर संचालन के लिए महिला समूहों की तारीफ, किसान सम्मेलन में विधायक भी हुए शामिल

रायगढ़ – कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कल कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लैलूंगा प्रांगण में जिला स्तरीय जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा शामिल हुए।
किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार नेे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है। गांवों में स्थानीय जरूरत व उपलब्ध संसाधनों के आधार पर लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। शासन की नीतियां ग्रामीण विकास को सुदृढ़ कर रही है। कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी को प्रोत्साहित करने शासन विशेष रूप से कार्य कर रही है। सभी ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि 2500 रुपये क्ंिवटल धान खरीदने का जो वायदा मुख्यमंत्री बघेल ने किया था, उसे वह पूरा किया और छत्तीसगढ़ ही इकलौता राज्य है जो सबसे ज्यादा धान की कीमत दे रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान के साथ अन्य दूसरी फसलों की खेती के लिए आदान सहायता राशि दी जा रही है। जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुपोषण की दिशा में भी लगातार कार्य किए जा रहे है। हमारी सरकार महिलाओं के लिए कृत संकल्पित है। जिससे आज वह गौठान के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किसानोंं को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के किसान प्रगतिशील है। जो शासन की योजनाओं का लाभ स्वयं से प्रेरित होकर ले रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे वे समृद्ध हो सके। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को धान के बदले अन्य फसलों पर आदान सहायता राशि प्रदान कर रही है। गोठानों के माध्यम से महिला समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सके। जो यहां प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला, यहां कि महिला समूह गौठानों के माध्यम आयमूलक गतिविधियों से जुड़ी हुई है और बेहतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ में किसान गोबर बेचकर फायदा उठा रहे है। गोबर से बने वर्मी खाद से जमीन पुन:उपजाऊ हो रहा है। शहर से लेकर ब्लॉक स्तर तक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल रहे है, वहीं श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर से लोगों को सस्ती दवाई उपलब्ध हो रही है। उन्होंने लैलूंगा के जवाफूल चावल उत्पादन के लिए वहां के किसानों को बधाई दी और कहा कि यहां के जवाफूल चावल अन्य राज्यों तक प्रसिद्ध है। इस मौके पर लैलूंंगा के 112 वनवासियों को एफआरए पट्टा वितरण किया गया। इस दौरान सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा ने भी किसानों को संबोधित किया।
किसान सम्मेलन के अवसर पर श्री ठंडाराम बेहरा, श्री ओमसागर पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष लखन सारथी, कृषि सभापति दशमती पैकरा, बीडीसी रीना भोय, बीडीसी रायमति चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू मित्तल एवं जनपद सीईओ वीरेन्द्र राय सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

स्टॉल लगाकर किसानों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी

जिला स्तरीय जैविक किसान मेला में किसानों को उन्नत किस्म के कृषि, उद्यानिकी बीज एवं फसलों की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग, उद्यानिकी द्वारा स्टॉल लगाया गया था। विधायक चक्रधर सिंह सिदार, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं सीईओ अबिनाश मिश्रा ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला स्व-सहायता समूह, मछली पालन, पशु पालन, खाद, बीज, स्वास्थ्य एवं वन विभाग जैसे विभिन्न विभागों ने अपना स्टॉल लगा कर किसानों एवं ग्रामीणों विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This