कलेक्टर ने दृष्टिहीन साहिना को प्रदाय किया स्मार्ट फोन

Must Read

कलेक्टर ने दृष्टिहीन साहिना को प्रदाय किया स्मार्ट फोन

साहिना रायपुर में कॉलेज की कर रही है पढ़ाई

सूरजपुर- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय योजनांतर्गत आवेदिका दृष्टिहीन साहिना, पिता मो शहाबूदीन, ग्राम-लटोरी, जनपद पंचायत सूरजपुर के द्वारा समाज कल्याण विभाग जिला सूरजपुर में स्मार्ट फोन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आज कलेक्टर  इफ्फत आरा ने साहिना को स्मार्ट फोन प्रदाय किया। साहिना दृष्टिहीन दिव्यांग है। वह डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। साहिना को स्मार्ट फोन मिलने से उसके पढ़ने में सुविधा होगी।

कलेक्टर  आरा ने हौसला अफजाई करते हुए अच्छे भविष्य एवं पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, समाज कल्याण विभाग उपसंचालक श्रीमती बेनेदिकता तिर्की उपस्थित थे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This