महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय, जाने व्रत के नियम

Must Read

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय, जाने व्रत के नियम

महाशिवरात्रि शनिवार 18 फरवरी 2023 को पड़ रही है। इस साल महाशिवरात्रि के दिन प्रदोष व्रत भी है।इस साल महाशिवरात्रि इसलिए भी महत्वपूर्ण होगी क्योंकि, इस दिन एक तरफ प्रदोष व्रत और शनिवार होगा। वहीं, कई शुभ योग भी रहेंगे। महाशिवरात्रि पर सायंकाल 5:40 के उपरांत श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा, जिसमें स्थिर योग और सिद्धि योग बनेगा। ऐसी स्थिति में भगवान शिव की उपासना करना अत्यंत फलदायी रहेगा।

शिव पुराण के अनुसार, जो भक्त महाशिवरात्रि पर जीवधारी जितेंद्रिय रहकर और निराहार बिना जल ग्रहण किए शिव आराधना करते हैं, उन्हें समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के व्रत से कई गुना पुण्यफल की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की एकसाथ पूजा करने से जन्म जन्मांतर के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

वैसे तो पूरे दिन महाशिवरात्रि की पूजा होती है, लेकिन निशीथ काल में पूजा को बहुत महत्व दिया जाता है। निशीथ काल रात में 12:10 से रात्रि 1:01 तक रहेगा। व्रत का पारण अगले दिन 19 फरवरी को सुबह 6:57 से दोपहर 3:25 तक किया जा सकेगा।

महाशिवरात्रि व्रत नियम

शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर स्नान ध्यान करके व्रत करने का संकल्प ग्रहण करना चाहिए। भगवान शिव से अपनी मनोकामना कहनी चाहिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त करनी चाहिए। महाशिवरात्रि के व्रत से एक दिन पूर्व एक ही समय भोजन करना चाहिए।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This