क्या PM मोदी की लोकप्रियता अभी भी उतनी ही है, क्या कहना है सी – वोटर का सर्वे

Must Read

क्या PM मोदी की लोकप्रियता अभी भी उतनी ही है, क्या कहना है सी – वोटर का सर्वे

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। सभी पार्टियों की ओर से सत्ता पर काबिज होने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। इस बीच जनता के मन का हाल बताने वाला एक सर्वे सामने आया है। जिसमें जनता का लोकसभा चुनाव को लेकर राय बताया गया है। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा भरोसेमंद प्रधानमंत्री में तीन लोगों के नाम सामने आए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के नामों पर जनता ने सबसे ज्यादा भरोसा जताया है।

आजाद भारत में अब तक के सबसे बेहतर पीएम के सवाल पर जनता ने अपना मत रखा है। जिसमे 47 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी के नाम पर अपनी मुहर लगाई है। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी को 16 फीसदी लोगों ने बेहतर पीएम माना है। इसके बाद भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 12 फीसदी लोगों ने अब तक के सबसे अच्छे पीएम के तौर पर पसंद किया है। इस सर्वे में महज 8 फीसदी लोगों ने ही मनमोहन सिंह को बेहतर प्रधानमंत्री के तौर पर माना है। मनमोहन सिंह से ऊपर जवाहरलाल नेहरू नजर आते हैं, जिन्हें 9 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

इस सर्वे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकप्रियता भी देखने को मिला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा का फायदा मिलता दिख रहा है। वहीं प्रधानमंत्री पद के लिए कौन सबसे सही उम्मीदवार होगा…इस सवाल के जवाब में 14 फीसदी लोग राहुल गांधी के नाम पर मुहर लगाते दिख रहे हैं। वहीं, बीते साल अगस्त महीने में सामने आए इसी सर्वे में महज 9 फीसदी लोगों ने ही कांग्रेस सांसद पर भरोसा जताया था।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This