कलेक्टर ने रीपा गोठान तमनार एवं लैलूंगा का किया निरीक्षण, गोठान में गतिविधि संचालकों के साथ एग्रीमेंट बनाने सरपंच को दिए निर्देश

Must Read

Collector inspected Ripa Gothan Tamnar and Lailunga, instructions given to sarpanch to make agreement with activity operators in Gothan

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज तमनार और लैलूंगा विकासखंड के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने रीपा के तहत किए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे रीपा गोठान तमनार एवं लैलूंगा के कोडासिया पहुंचे। उन्होंने कहा की शासन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने रीपा गोठान तैयार कर रही। जिससे समूह के अतिरिक्त आय में वृद्धि होगी। उन्होंने रूलर औद्योगिक पार्क रीपा के अधोसरचना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तमनार स्थित रीपा गौठान का कार्य 20 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्माण से पूर्व संचालित गतिविधियों के लिए समूह एवं संबंधित व्यक्तियों का चयन कर प्रशिक्षण प्रदान कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने तमनार गोठान में उपस्थित महिला समूह से चर्चा की, समूह के सदस्यों ने बताया कि पूर्व में दो समूह के 20 सदस्य गोठान में विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। जिसमें वर्मी निर्माण एवं फूल गोभी, टमाटर जैसे उद्यानिकी गतिविधियां शामिल थी।

उन्होंने बताया कि रीपा गोठान में मशरूम, जूट बैग, आयल प्रोसेसिंग, पोहा, पानी बॉटल जैसे गतिविधियां संचालित करने की कार्य योजना है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने गौठानों में विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के लिए समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने समूह को कहा कि गतिविधियों को व्यवसायिक रूप में करना होगा, जिससे मार्केट में उपलब्ध सामग्रियों से कम दाम में अच्छी क्वालिटी हो तभी हमें इन गतिविधियों का लाभ मिलेगा। उन्होंने गौठान में पानी की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने बताया कि गोठान में पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

कलेक्टर श्री सिन्हा निरीक्षण के दौरान लैलूंगा के कोडासिया गोठान पहुंचे, यहां उन्होंने गोठान में संचालित वर्मी निर्माण, दाल प्रोसेसिंग, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन को देखा। उन्होंने सभी समूह को उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा रीपा के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए रीपा गोठानों का निर्माण शासन द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने राजपुर के मिट्टी से बने विभिन्न सामग्रियों को देखा एवं उत्साह वर्धन किया। कुम्हार द्वारा समस्या बताए जाने पर उन्होंने कहा की शासन द्वारा कुम्हारों को 5 एकड़ भूमि मिट्टी के लिए देने का प्रावधान बनाया गया है, जिसका लाभ आपको मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने सीईओ को कुम्हार के सुविधा के हिसाब से मशीन प्रदान करने को कहा।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने गोठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली, गोठान के सदस्यों द्वारा बताया गया की जवाफुल चावल प्रसंस्करण इकाई, दोना पत्तल, मशरूम इकाई, मिट्टी के बर्तन, फ्लाई ऐश यूनिट आदि गतिविधियां संचालित की जायेगी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा की लैलूंगा का जवाफूल प्रसिद्ध है इस पर बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने सभी रीपा के हितग्राहियो से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सरपंच को ग्राम सभा से प्रस्तावित कर गोठान में गतिविधियों को संचालित करने वाले के साथ एग्रीमेंट करने के निर्देश दिए, जिससे वो स्थाई रूप से रीपा गोठान में कार्य कर सके।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This