IED ब्लास्ट में जवान हुआ घायल,1 IED भी बरामद की गई
नारायणपुर- जिले में IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान आ गया है। जवान को मामूली चोटें ही आईं हैं। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान घटना हुई है। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज की तरह बुधवार को भी ITBP के जवान इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। धनोरा इलाके के जंगल में सर्चिंग करते वक्त जवाग मनोज यादव का पैर प्रेशर IED की चपेट पर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान के पैरों में चोटें आईं हैं। सर्चिंग के दौरान एक जिंदा IED भी बरामद की गई है। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है।