ऋषभ पंत के फैंस के लिए अच्छी खबर, अस्पताल से बाहर अपने पैरों पर खड़े आए नजर, कार दुर्घटना के बाद पहली बार शेयर की अपनी तस्वीर

Must Read

Good news for Rishabh Pant’s fans, seen standing on his feet outside the hospital

मुंबई: स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। पंत की हालत में अब सुधार हो रहा है। पंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिसंबर 2022 में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पहली बार कोई तस्वीर साझा की है। तस्वीर सामने आने के बाद ऋषभ पंत को जल्दी ठीक होने की दुआएं भी दी जा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

बता दें कि ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में उस समय भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए थे जब वह अपनी मां से मिलने दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। पंत को झपकी आ गई थी इस वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था। शुरुआती इलाज देहरादून में होने के बाद पंत को मुंबई शिफ्ट किया गया था। मुंबई के एक निजी अस्पताल में ही पंत की घुटनों की सर्जरी भी हुई।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This