पत्नी की हत्या करके शव को पुलिया के नीचे फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

Must Read

After killing the wife, threw the dead body under the culvert, the accused husband arrested

दुर्ग। जामुल पुलिस ने 4 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करके शव को नाले में पुलिया के नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 साल पहले 26 मई 2019 को सुबह 5.30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि फौजी नगर गंगा इंजीनियरिंग के सामने स्थित पुलिया के नीचे नाला में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला की महिला की उम्र करीब 25-30 वर्ष है। उसके शरीर में चोट के निशान थे। कोई अज्ञात आरोपी हत्या के बाद उसके शव को कम्बल में लपेट कर नाला में फेंक कर चला गया है। जामुल पुलिस ने तुरंत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान निरीक्षण करने और लोगों से पूछताछ पर पता चला कि लाश रजनी देवांगन, निवासी शारदा पारा कैंप 2 थाना छावनी की है।

जामुल पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद हत्या के आरोपी का पता लगाना शुरू किया। इस दौरान उन्हें पता चला कि महिला की हत्या उसके पति लोकेश्वर उर्फ लोकेश देवांगन ने अपने साथी सूरज देवांगन के साथ मिलकर की है। पुलिस ने इस मामले में सह अभियुक्त सूरज देवांगन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी मृतिका का पति लोकेश्वर उर्फ लोकश देवांगन फरार था।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This