शादी के रस्मों के बीच दूल्हा हुआ गायब
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां दूल्हा जयमाला के दौरान गायब हो गया। मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के ललित यादव की शादी फिरोजाबाद की विनीता से तय हुई थी। शादी की सभी रस्में होने लगी और गुरुवार की रात फर्रुखाबाद से बरात फिरोजाबाद आ गई शादी की रस्में चल ही रही थी की जयमाला की रस्म शुरू होने से पहले ही दूल्हा गायब हो गया। दूल्हे के गायब होने के बाद दूल्हे पक्ष के सभी लोग एक-एक कर वहां से निकलने लगे। यह देख लड़की पक्ष वालों ने उन्हें फोन किया लेकिन सभी नंबर बंद आ रहा था लड़की के पिता का आरोप है कि लड़के पक्ष वाले उनसे दहेज में स्कॉर्पियो की अतिरिक्त मांग कर रहे थे उन्होंने पहले ही दहेज में 22 लाख रुपए उन्हें दे चुके थे।
दूल्हे के इस तरह शादी की रस्म को बीच में ही छोड़कर गायब हो जाने पर दुल्हन के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।