2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश व 2024 में देश जीतेगी भाजपा,बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे जेपी नड्डा

Must Read

2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश व 2024 में देश जीतेगी भाजपा,बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे  जेपी नड्डा

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप व बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय ने ली पत्रवार्ता

जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद बस्तर से करने जा रही हैं | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा 11 फरवरी को बस्तर पहुँच कर चुनावी रण का आगाज करेंगे | 2023 में छत्तीसगढ़ प्रदेश और 2024 में देश में विजय श्री पाने का लक्ष्य भाजपा ने तय किया है और जीत का परचम लहरायेंगे | भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप व बस्तर संभागीय प्रभारी संतोष पाण्डेय ने पत्र वार्ता में उपरोक्त बातें कहीं |

भाजपा जिला कार्यालय में कश्यप व पाण्डेय ने कहा कि 11 फरवरी को सुबह 11 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जगदलपुर पहुँचेंगे | राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उनके भव्य स्वागत व अभिनंदन की तैयारियां की जा रही हैं | भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहले स्थानीय मांई दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे, उसके बाद डिमरापाल में केन्द्र की मोदी सरकार के घोषणा स्वरूप 200 करोड़ की लागत से बन रहे सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल का अवलोकन करने जायेंगे | दोपहर 1:30 बजे नड्डा लालबाग मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे |

नेताद्वय ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए नड्डा ने बस्तर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की नींव रखने के लिये सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल को स्वीकृति दी थी और दक्षिण बस्तर के सुदूर क्षेत्र जावंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया था | बस्तर के निवासी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते जगत प्रसाद नड्डा के कार्यों के आभारी हैं |

केदार कश्यप व संतोष पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के विकास के लिये सतत कार्य कर रही है | आगामी विधानसभा सभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा जीत का डंका बजायेगी और अगले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में देश वासियों के आशीर्वाद से भाजपा पुनः विजय श्री हासिल करेगी | राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के बस्तर प्रवास से कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है | बस्तर से भाजपा चुनावी रणभेरी फूंक रही है, जिसकी गूंज समूचे छत्तीसगढ़ में सुनायीं देगी |

पत्र वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, जगदलपुर विधानसभा प्रभारी निखिल राठौर, विद्या शरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी, आलोक अवस्थी उपस्थित थे |

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This