भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 फरवरी को आयेंगे बस्तर, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने ली पदाधिकारियों की बैठक

Must Read

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 फरवरी को आयेंगे बस्तर, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने ली पदाधिकारियों की बैठक

छत्तीसगढ़जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को बस्तर प्रवास पर आयेंगे | राष्ट्रीय अध्यक्ष के बस्तर आगमन को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गयी है | जेपी नड्डा जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सभा को भी संबोधित करेंगे | भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने आज पार्टी के नेताओं की बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली और राष्ट्रीय अध्यक्ष के महत्वपूर्ण बस्तर प्रवास को लेकर निर्देश भी दिये | नड्डा की आयोजित होने वाली सभा के लिये स्थल चयन पर विचार किया जा रहा है |

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने पार्टी कार्यालय में बैठक के उपरांत लालबाग मैदान और रेल्वे मैदान पहुँच कर मुआयना किया | राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा किस स्थल में होगी, यह अभी तय नहीं हो पाया है | प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा व मंत्रणा के बाद सभा स्थल का चयन अंतिम रूप पायेगा 11 फरवरी को निर्धारित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रवास को गिनती के दिन ही शेष है, जिसे देखते हुये भाजपा संगठन गंभीरता से तैयारियों को गति देने में ऊर्जा फूंक रहा है | श्री नड्डा का होने बस्तर प्रवास राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस वर्ष के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है |

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This