नई नवेली दुल्हन ने ससुराल वालों को लूटा, ट्रेन में लूटपाट कर प्रेमी संग हुई फरार

Must Read

नई नवेली दुल्हन ने ससुराल वालों को लूटा, ट्रेन में लूटपाट कर प्रेमी संग हुई फरार

वाराणसी में शादी के नाम पर लोगों से जालसाजी का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया। वर पक्ष को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर गिरोह के बदमाश दुल्हन समेत भाग निकले। मरुधर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में हुई घटना के बाद जालसाजों को पकड़ने के लिए कैंट जीआरपी की टीम रवाना हुई है।

जानकारी के अनुसार, अजमेर निवासी वर पक्ष वाराणसी के नजदीकी जिले की एक लड़की से शादी करने आया था। पांच फ़रवरी को शादी हुई। छह फरवरी को वर पक्ष नवविवाहिता को लेकर राजस्थान जा रहे थे। वर पक्ष में शामिल लड़के की मां, बुआ, पिता और दोस्त दुल्हन को लेकर वाराणसी सिटी स्टेशन पर मरुधर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार हुए। परिजनों ने बताया कि- हमने रेलवे स्टेशन से मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी। ट्रेन में बैठते ही हम लोगों को एक युवक ने चाय पिलाई। इसके बाद हम सब बेहोश हो गए और जब होश आया तो अस्पताल में थे। इसके बाद पता चला कि हम लोगों के साथ लूट हुई है।

बताया जा रहा है कि दुल्हन ने एक युवक के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दुल्हन के साथ एक युवक को भी ट्रेन में चढ़ते हुए देखा गया। बनारस स्टेशन पर युवक, दुल्हन के पास आकर बैठा भी था। ट्रेन में इसी युवक ने सबको चाय पिलाई। जिसके बाद सब बेहोश हो गए और दोनों सारा सामान और जेवर लेकर कानपुर स्टेशन पर उतर कर भाग गए।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This