नौकरी और शादी का झांसा देकर किया महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Must Read

नौकरी और शादी का झांसा देकर किया महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर में महिला ने एक 52 साल के अधेड़ पर नौकरी और शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार,आरोपी ने आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला के साथ रेप किया। और आरोपी ने महिला से शादी का वादा भी किया। महिला को न तो नौकरी मिली और न ही अधेड़ ने अपने साथ रखा। उसकी हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत कर दी। मिली जानकारी के अनुसार महिला के दो बच्चे हैं। और उसकी पहचान आरोपी से पिछले 5 सालों से है आरोपी का नाम विजय कुमार कौशिक (52) है। आरोपी विजय ने महिला की नौकरी आंगनबाड़ी ने लगाने की बात की थी और महिला से दोस्ती बढ़ाने लगा।

महिला ने बताया की आरोपी विजय ने उससे शादी का वादा भी किया था पर न ही विजय ने उसकी नौकरी लगवाई और न ही उससे शादी करने का वादा पूरा किया। महिला विजय से बहुत परेशान हो चुकी थी फिर उसने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This