युवक की गाय चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या, मामले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार

Must Read

Youth beaten to death on suspicion of cow theft, 14 people arrested so far

असम के शिवसागर जिले में गाय चोरी के संदेह में पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

शिवसागर के पुलिस अधीक्षक शुभ्रज्योति बोरा ने कहा, घटना रविवार रात बामुनपुखुरी चाय बागान इलाके में हुई। लोगों के एक समूह ने गाय चोरी के संदेह में नजू अली नाम के व्यक्ति की पिटाई की थी। इसके बाद उसे पुलिस थाने ले गई। उसे एक स्थानीय अस्पताल और बाद में जयसागर सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।हालांकि इलाज के दौरान गंभीर चोट होने के कारण उसने, दम तोड़ दिया।

श्री बोरा ने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमने मामले में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है।
इस बीच, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नाजी अली पर पहले गाय चोरी का आरोप लगाया गया था और उसे एक से अधिक बार गिरफ्तार किया गया था।उन्होंने 14 व्यक्तियों की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि वे निर्दोश हैं।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This