एक बच्चे के जन्म होने पर लगाए जाएंगे 100 पेड़, राज्य सरकार ने की घोषणा
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एक पहल शुरू की है जिसके तहत हिमालयी राज्य में पैदा होने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए 100 पेड़ लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि ‘मेरो रुख मेरो संतति’ (एक पेड़ लगाओ, एक विरासत छोड़ो) नाम की पहल का उद्देश्य बच्चे के जन्म की याद में पेड़ लगाकर माता-पिता, बच्चों और प्रकृति के बीच संबंध को मजबूत करना है। तमांग ने कहा, “बच्चे के बढ़ने के साथ-साथ पेड़ों को बढ़ते देखना एक नवजात शिशु का स्वागत करने और इस धरती पर उनके आगमन का जश्न मनाने का एक प्रतीकात्मक तरीका होगा। यह भारत में अपनी तरह की पहली अभिनव हरित पहल है।”
सीएम तमांग ने कहा, ‘बच्चे के बढ़ने के साथ-साथ पेड़ों को बढ़ते देखना एक नवजात शिशु का स्वागत करने और इस धरती पर उनके आगमन का जश्न मनाने का एक प्रतीकात्मक तरीका होगा। यह भारत में अपनी तरह की पहली अभिनव हरित पहल है।’
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कार्यक्रम में कुछ नए अभिभावकों को पौधे भी वितरित किए। वन विभाग के सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि इस पहल से प्रकृति के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा और बच्चे के जन्म के उपलक्ष्य में लगाए गए पौधे पीढ़ियों के बीच एक सेतु का निर्माण करेंगे। सिक्किम सूचना आयोग के अनुसार, सिक्किम की जनसंख्या लगभग 6.32 लाख है।