स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराई

Must Read

Road accident with Health Minister TS Singhdev, car collided with divider

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि आज यानि शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कार डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब टीएस सिंहदेव अकलतरा जा रहे थे। ​हालांकि मंत्री सिंहदेव को हादसे में चोट नहीं आई है, लेकिन उनकी कार के दो टायर और सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक कार्यक्रम में शामिल होने अकलतरा जा रहे थे, इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बताया गया कि कार के सामने अचानक बाइक सवार आ गए, जिसके बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार के सामने का हिस्सा और दो चक्के डैमेज हो गया है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This