CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर लौटी ठंड, तापमान में आयी गिरावट, जाने आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Must Read

CG Weather Update : Cold returns again in Chhattisgarh, drop in temperature, know how the weather will be in the coming days

रायपुर एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से बस्तर, सरगुजा, दुर्ग संभाग के कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार की सुबह कबीरधाम में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और कोरिया में 6.6 डिग्री तक था। कई शहरों में रात के समय तापमान 10 डिग्री से नीचे जा रहा है। प्रदेश में पिछले 3 दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थित बनी रहेगी। दरअसल, उत्तर भारत में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसी बर्फबारी की वजह से ठंडी हवा आ रही है। जिससे छ्त्तीसगढ़ में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि, गुरुवार की रात तक बस्तर में तापमान 13.7 डिग्री तक था।

आज सुबह बस्तर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले 24 घंटे में तापमान में एक-दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है। उत्तर से आ रही ठंडी हवा का प्रभाव अभी कुछ दिनों तक बरकरार रहेगा। साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात के तापमान में थोड़ी कमी हो सकती है, लेकिन अगले एक हफ्ते तक ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में 20 दिन पहले तक शीतलहर भी चली थी। मगर बाद में गर्मी लगातार बढ़ती गई थी।

Latest News

लोहारीडीह कांड : दुर्ग जेल में बंद महिलाओं से मिलने पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा

दुर्ग. गृह मंत्री विजय शर्मा केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद कवर्धा मामले के आरोपियों से मुलाकात करने पहुंचे हैं....

More Articles Like This