कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण,भर्ती मरीजों की जानकारी लेकर बेहतर ईलाज हेतु निर्देश दिए

Must Read

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण,भर्ती मरीजों की जानकारी लेकर बेहतर ईलाज हेतु निर्देश दिए

सूरजपुर- कलेक्टर इफ्फत आरा ने आज जिला चिकित्सालय सूरजपुर का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने जिला चिकित्सालय में प्रदाय की जा रही सुविधाओं, जिला चिकित्सालय में हो रहे पुताई कार्य एवं अन्य निर्माण हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में प्रस्तावित 100 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक के स्थल का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों, वार्ड संबंधित जानकारी ली तथा सभी मरीजों को बेहतर ईलाज हेतु निर्देशित किया एवं चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई करने हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, तहसीलदार सूरजपुर, आवासीय चिकित्सा अधिकारी, अस्पताल सलाहकार जिला चिकित्सालय सूरजपुर सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This