कलेक्टर ने सेवानिवृत्त राजमती भगत को शाल एवं श्रीफल देकर किया सम्मानित

Must Read

Collector honored retired Rajmati Bhagat by giving shawl and quince

सूरजपुर। कलेक्टर इफ्फत आरा एव जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर राजमती भगत के सेवानिवृत्त होने पर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। साथ ही पेंशन पेमेंट ऑर्डर के आदेश कॉपी प्रदाय कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि राजमती भगत ने महिला एवं बाल विकास विभाग में 24 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी एवं आज 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुई। इस दौरान डीएफओ संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डॉक्टर प्रियंका वर्मा, एसडीएम रवि सिंह, सागर सिंह राज, दीपिका नेताम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चंद्रबेस सिसोदिया, एसपी कार्यालय डीएसपी नंदनी ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर नंदजी पांडे, प्रियंका गुप्ता एवं विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This