स्वास्थ्य मंत्री पर जानलेवा हमला, ASI ने सीने पर मारी गोली, मंत्रीजी की हालत गंभीर
ओडिशा से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास को गोली मार दी गई है। नबा किशोर दास झारसुगुड़ा के विधायक भी हैं। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। अज्ञात हमलावरों ने ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर उनके सीने में गोली मारी। आनन फानन में दास को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर पुलिस की वर्दी में थे। इसलिए कोई पहचान नहीं पाया। ब्रजराज नगर में उनको गोली मारी गई है। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी है। इलाके को सील किया जा रहा है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं, बेहद करीब से उनको गोली मारी गई है।
झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास पर फायरिंग में पुलिस एएसआई गोपाल दास शामिल है।उप-निरीक्षक गोपाल दास को गांधी चौक में तैनात किया गया था। ASI गोपाल दास ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से मंत्री नबा दास पर गोली चलाई है। एडिशनल एसपी गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। मंत्री नबा दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक चश्मदीद ने कहा, “एक जन शिकायत कार्यालय के उद्घाटन पर नबा दास मुख्य अतिथि थे। जब वे पहुंचे, तो उनका स्वागत करने के लिए भीड़ जमा हो गई। अचानक एक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हमने देखा कि एक पुलिस कर्मी नजदीक से गोली चलाकर भाग रहा है। मंत्री को हवाई जहाज से भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया जाएगा।”