शराबी पति ने पत्नी पर फेंका खौलता हुआ पानी, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

Must Read

शराबी पति ने पत्नी पर फेंका खौलता हुआ पानी, पत्नी गंभीर रूप से झुलसी

पेंड्रा क्षेत्र के नवापारा बचरवार में शराबी पति ने अपनी पत्नी पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पत्नी पर गर्म पानी फेंकने के बाद ग्रामीण अपने बेटे और बहू के साथ भी विवाद कर रहा था। महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। विवाद के बाद आरोपी ग्रामीण फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता कुसुम चौधरी शनिवार की शाम खाना पकाने के लिए पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान उसका पति शंकर शराब के नशे में घर आया। आते ही उसने अपनी पत्नी से विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान खाना पकाने के लिए पानी गर्म होकर खोलने लगा था। विवाद के बीच शंकर ने चूल्हे में रखे पानी के बर्तन को उठाकर अपनी पत्नी के ऊपर फेंक दिया। गर्म पानी से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला के चीखने पर बेटा और बहू घर में आए।

इस बीच शंकर कमरे में जाकर फांसी लगाने की कोशिश कर रहा था। बेटा बहू ने रस्सी काट कर उसे नीचे उतारा। नीचे उतारते ही शंकर अपने बेटे और बहू से भी विवाद करने लगा। इधर बेटा बहू झुलसी कुसुम को लेकर अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे। घटना के दौरान आसपास के लोग भी उनके घर पहुंच गए। लोगों की भीड़ बढ़ने पर आरोपी शंकर वहां से भाग निकला।

कुसुम को पेंड्रा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां उसकी स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। सिम्स में भर्ती कर गंभीर महिला का उपचार कराया जा रहा है। बेटे ने घटना की शिकायत पेंड्रा थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This