कलेक्टर संजीव झा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

Must Read

Collector Sanjeev Jha hoisted the tricolor in the Collectorate on the occasion of Republic Day

कोरबा। कलेक्टर संजीव झा ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी व अपने शासकीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

श्री संजीव झा ने देश के संविधान में उल्लेखित नियमों और प्रावधानों को आधार मानकर राज्य में बने नियमों तथा कानूनों से ही शासकीय कार्यों के निष्पादन पर जोर दिया और जन कल्याण की भावना को बनाये रखने की अपील की।

ध्वजारोहण के पश्चात् कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामना संदेश सबके साथ साझा किये। इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर प्रदीप साहू, एडीएम कटघोरा विजेंद्र पाटले, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कलेक्टर निवास में भी फहराया गया राष्ट्रध्वज

कलेक्टर संजीव झा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में भी राष्ट्रध्वज फहराया और उपस्थित कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This