शादी के सालगिरह के दिन बहू ने लगा ली फांसी, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर समेत 4 गिरफ्तार

Must Read

शादी के सालगिरह के दिन बहू ने लगा ली फांसी, रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर में बहू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ससुर, बैंक मैनेजर पति, टीचर ननंद समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी बहू इंजीनियर थी और चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति और ससुरालवालों ने उन्हें इतना प्रताड़ित किया कि उसे अपनी शादी की सालगिरह के दिन ही सुसाइड करना पड़ा। महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

बेटी की मौत की खबर मिलते जांजगीर जिले के पामगढ़ से बिलासपुर पहुंचे हेडमास्टर राजकुमार जांगड़े ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें दूसरे नंबर की बेटी युक्तिरानी थी। वह इंजीनियर थीं। उन्होंने उसकी शादी यदुनंदननगर निवासी रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलाने के बेटे रविकांत से 24 जनवरी 2019 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ किया था। उन्होंने बेटी की शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में बाइक, गहने और नगदी पैसे सहित सबकुछ दिया था।

लेकिन शादी के बाद उसका पति और ससुरालवाले उसे दहेज के नाम पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी युक्तिरानी ने सोमवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी करने के लिए मजबूर हो गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति रविकांत महिलाने, रिटायर्ड डिप्टीकलेक्टर ससुर जीआर महिलाने, ननंद सुप्रिया महिलाने और टीचर ननंद अनु महिलाने के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This