पति ने की पत्नी की हत्या, लगातार सात बार किया चाकू से वार

Must Read

पति ने की पत्नी की हत्या, लगातार सात बार किया चाकू से वार

तमिलनाडु के वेल्लोर से ऐसी घटना सामने आई है जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया पति ने पत्नी पर 7 बार चाकू से हमला किया जिसके कारण पत्नी की मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एक प्राइवेट शू कंपनी में काम करती थी। सोमवार को जब महिला काम से वापस लौट रही थी तभी बीच सड़क पर उसके पति ने उसे रोक लिया और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। महिला के पति ने महिला पर चाकू से 7 बार वार किया जिसके बाद महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। हादसे के वक्त आसपास कई लोग भी मौजूद थे पर किसी ने भी महिला की मदद नहीं की, फिर एक महिला ने मृत महिला की मदद के लिए आगे आई जिसे देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर आकर महिला को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This