बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

Must Read

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

महाराज धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों काफी विवादों के बीच गिरे हुए हैं। इसी बीच शास्त्री जी को अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है जिसकी शिकायत छतरपुर के बमीठा थाने में मामला दर्ज किया गया हैं। शास्त्री जी इन दिनों छत्तीसगढ़ रायपुर में हैं और 25 जनवरी को बागेश्वर धाम वापस आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री देशभर में चर्चित हैं खास तौर पर उनके दिव्य दरबार काफी चर्चा में हैं।इसे लेकर काफी विवाद का सामना भी उनको करना पड़ता हैं। नागपुर की एक अंधविश्वास निर्मूलन समिति ने उन्हें चुनौती भी दी थी तभी से शास्त्री जी काफी चर्चा में आए हैं।अब शास्त्री जी को अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत छतरपुर के बमीठा थाने में शास्त्री जी की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई गई हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 506 ,507 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया हैं। फिलहाल पुलिस को अभी कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई हैं।अज्ञात आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This