नक्सलियों की मांद में घुसे जवान, नक्सलियों के बनाए स्मारक को किया ध्वस्त

Must Read

Jawans entered the Naxalites’ den, demolished the memorial built by the Naxalites

नारायणपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार (भापुसे) के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज थाना ओरछा अंतर्गत नक्सलियों के उपस्थिति की आसूचना प्राप्त हुई थी। उक्त आसूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल अभियान) पुष्कर शर्मा के मार्गदर्शन में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया था।

उक्त अभियान अंतर्गत डीआरजी जिला बल एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना किया गया था। टीम के द्वारा ग्राम भटबेड़ा में नक्सल स्मारक देखा गया जिसे नक्सल विरोधी अभियान में शामिल टीम के द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से स्मारक को ध्वस्त किया गया है कि ग्राम भटबेडा थाना ओरछा अंतर्गत स्थित गांव है। नक्सल विरोधी अभियान में शामिल टीम सकुशल वापस लौट आई है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This