शादी में साथ में डांस करने से मना करने पर 10 साल की बच्ची को जिंदा जलाया

Must Read

10 year old girl burnt alive for refusing to dance together at wedding

बिहार के हाजीपुर में दबंगई और हैवानियत की खौफनाक वारदात सामने आई है। शादी के जश्न में डांस कर रही लड़कियों ने गांव के मनचले दबंगों को साथ में डांस करने से रोका तो दबंगों ने 10 साल की मासूम लड़की पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना बरांटी थाना क्षेत्र के बहुआरा की है।

दरअसल राजापाकड़ के बहुआरा में बुधवार की रात एक शादी समारोह के लिए बारात निकल रही थी। दरवाजे पर मोहल्ले की लड़कियां बारात की विदाई में डांस कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ मनचले लड़के, डांस कर रही लड़कियों के बीच पहुंच कर डांस करने की कोशिश करने लगे। लड़कियों ने डांस के बहाने छेड़खानी करने वाले लड़कों का विरोध किया तो पास के मोहल्ले के मनचले लड़के वहां से चले गए।

इसके बाद जैसे ही मोहल्ले के लोग बारात के लिए निकल गए, रात और एकांत का फायदा उठाते हुए दबंग लड़कों ने एक लड़की को पकड़ लिया और पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। घायल लड़की को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और दर्द से कराह रही पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया। आग से झुलसने वाली लड़की महज 10 साल की है और छठी क्लास की छात्रा है।आग से बुरी तरह झुलस चुकी लड़की ने पुलिस को बताया कि बगल वाले टोले के भैय्या ने पीछे से पकड़ लिया और पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इस पूरे मामले पुलिस ने बताया कि शादी समारोह में डांस करने को लेकर पास के मोहल्ले के लड़कों से झगड़ा हुआ था। आरोपी लड़कों ने बदले की नियत से आग लगाने की घटना को अंजाम दिया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This