सुबह सैर पर निकली महिलाएं आई स्कूल वैन की चपेट में, रिवर्स करते वक्त हुआ हादसा

Must Read

Women out for morning walk came in grip of school van, accident happened while reversing

भिलाई में सुबह सैर के लिए घर से निकली बुजुर्ग महिला को स्कूल वैन चालक ने रिवर्स करते वक्त अपनी चपेट में ले लिया। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चपेट मे आई एक और महिला घायल हो गई है। घायल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। मृत बुजुर्ग महिला का नाम कंचन तिवारी बताया गया है।

घटना आज सुबह सात बजे की है। आरोपित वैन चालक का नाम सतीश साहू बताया गया है। एकता नगर भिलाई तीन निवासी मृतका कंचन तिवारी भिलाई चरोदा निगम के कांग्रेस पार्षद व पूर्व एमआइसी सदस्य संतोष तिवारी की मां है। बताया जा रहा है कि मृतका सुबह की सैर पर निकली थी। उसी समय आरोपित वैन चालक सतीश साहू स्कूली बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने के लिए अपने घर से वैन निकाल रहा था। वैन को उसने तेजी से रिवर्स किया। पीछे चल रही कंचन तिवारी तथा एक और महिला को वह नहीं देख पाया और जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही आसपास के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया। तब जाकर वैन चालक को इसका अभास हुआ।

स्थानीय लोग फौरन मौके पर पहुंचे। वैन की चपेट में आई कंचन तिवारी तथा एक अन्य महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। स्थानीय लोगों ने दोनों को फौरन भिलाई तीन के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने कंचन तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी महिला का इलाज चल रहा है। घटना के बाद भिलाई तीन पुलिस ने आरोपित वैन चालक सतीश साहू को हिरासत में ले लिया है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This