राखी सावंत हुई गिरफ्तार? शर्लिन चोपड़ा मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

Must Read

राखी सावंत हुई गिरफ्तार? शर्लिन चोपड़ा मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब राखी को एक और झटका लगा है। दरअसल अब राखी गिरफ्तार हो चुकी हैं। आज यानी 19 जनवरी को अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा यह राखी के खिलाफ यह एक्शन अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद लिया गया है। कुछ समय बाद पुलिस राखी सावंत को अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी।

दरअसल, राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बीते साल राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज करवाया थी। अब इसी मामले में शर्लिन की शिकायत के बाद आज अंबोली पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, राखी सावंत या उनके परिवार की तरफ से इस मामले पर किसी भी तरह का रिएक्शन अभी तक सामने नहीं आया है।

दरअसल, राखी और शर्लिन चोपड़ा की दुश्मनी थोड़ी पुरानी है। शर्लिन ने साजिद पर लगे सेक्शुअल हैरेसमेंट के मुद्दे पर जमकर बयानबाजी की थी। इसके बाद राखी ने साजिद का साइड ली थी। इस मामले में दोनों ने एक दूसरे पर FIR दर्ज कराई थी। शर्लिन ने राखी और एडवोकेट फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट पर FIR फाइल करवाई थी।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This