दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का हुआ निधन, 118 की उम्र में दुनिया को कह गई अलविदा
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला फ्रांसीसी नन ल्यूसिल रैंडन का मंगलवार को निधन हो गया है। फ्रांस के टूलॉन शहर में 118 साल की उम्र में महिला ने दुनिया को अलविदा कहा। रैंडन के प्रवक्ता डेविड तावेल्ला ने कहा कि मंगलवार की रात दो बजे उनका निधन हो गया। ये बहुत ही दुख की बात है लेकिन वे ऐसा चाहती थीं या यूं कहें कि उनकी आखिरी इच्छा थी कि वो अपने प्यारे भाई से मिले। उनके लिए यही आजादी है।
ल्यूसिन रैंडन को सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म 1904 को फ्रांसीसी शहर एल्स में हुआ था। रैंडन 19 साल की उम्र में कैथोलिक बन गई थीं। फिर आठ साल के बाद वे नन बन गईं। युद्ध खत्म होने के बाद एक उन्होंने विची आकर एक अस्पताल में काम किया। यहां उन्होंने अपने 28 साल बुजुर्गों और अनाथों की सेवा में बिताए। साल 2021 में जहां वे रहती थीं, वहां के 10 निवासियों की मौत हो गई और उन 10 लोगों में रैंडन बच गईं।
सिस्टर एंड्रे को सबसे बुजुर्ग यूरोपीय के रूप में मान्यता दी गई थी। पिछले साल 119 वर्षीय जापान के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के केन तनाका की मृत्यु हुई थी। वे 119 साल के थे। तनाका की मृत्यु के बाद 118 वर्षीय सिस्टर ल्यूसिल रैंडन दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गई थीं।